Saturday, April 21, 2012

Fraud Baba- आस्था या अंधविश्वास

भारत के कई प्रमुख टीवी चैनल और समाचार चैनलों पर दरबार लगा है. बड़ी संख्या में भक्तों के बीच चमत्कारी शक्तियों का दावा करने वाले शख्स सिंहासन पर विराजमान हैं.
लोग प्रश्न पूछते हैं और बाबा जवाब देते हैं. सामान्य परेशानी वाले सवालों के असामान्य जवाब. एक छात्रा पूछती है, बाबा मैं आर्ट्स लूँ, कॉमर्स लूँ या फिर साइंस. बाबा कहते हैं- पहले ये बताओ आखिरी बार रोटी कब बनाई है, रोज एक रोटी बनाना शुरू कर दो.
एक और हताश और परेशान व्यक्ति पूछता है, बाबा नौकरी कब मिलेगी. बाबा कहते हैं क्या कभी साँप मारा है या मारते हुए देखा है. ये है निर्मल बाबा का दरबार.
जनता मस्त है और बाबा भी. बाबा की झोली लगातार भर रही है. बाबा के नाम प्रॉपर्टी भरमार है. होटल हैं, फ्लैट्स हैं, बड़ी-बड़ी गाड़ियाँ हैं. कई अखबार दावा करते हैं कि जनवरी से बाबा के बैंक खाते में हर दिन एक करोड़ रुपए आ रहे हैं.
ये है 21वीं सदी का भारत. आधुनिक भारत. अग्नि-5 वाला भारत. कौन कहता है भारत में पैसे की कमी है. गरीब से गरीब और धनी से धनी बाबा के लिए अपनी संपत्ति कुर्बान कर देना चाहता है.
कई प्रमुख टीवी चैनलों और समाचार चैनलों पर जगह बना चुके निर्मल बाबा पर एकाएक मीडिया की तिरछी नजर पड़ गई है. अब टीवी चैनल निर्मल बाबा की पोल खोलने के लिए कमर कस चुके हैं.
कितनी अजीब बात है कई समाचार चैनल बाबा की बैंड बजाने पर तुले हैं और उन्हीं के चैनल पर बाबा अपने भक्तों को बेमतलब का ज्ञान बाँट रहे हैं.
बाबाओं को लेकर भारतीय जनता का प्रेम नया नहीं है. कभी किसी बाबा की धूम रहती है तो कभी किसी बाबा की. कभी आसाराम बापू और मोरारी बापू टीवी चैनलों की शान हुआ करते थे, तो आज निर्मल बाबा का समय आया है.
ये बाबा भी बड़ी सोच-समझकर ऐसे लोगों को अपना लक्ष्य बनाते हैं, जो असुरक्षित हैं. आस्था और अंधविश्वास के बीच बहुत छोटी लकीर होती है, जिसे मिटाकर ऐसे बाबा अपना काम निकालते हैं.
लेकिन नौकरी के लिए तरसता व्यक्ति या फिर बेटी की शादी न कर पाने में असमर्थ कोई गरीब इन बाबाओं का टारगेट नहीं. इनका टारगेट हैं मध्यमवर्ग, जो बड़े-बड़े स्टार्स और व्यापारिक घराने के लोगों की ऐसी श्रद्धा देखकर इन बाबाओं की शरण में आ जाता है.
बच्चन हों या अंबानी, राजनेता हों या नौकरशाह- इन बड़े लोगों ने जाने-अनजाने में इस अंधविश्वास को बल दिया है.
ऐश्वर्या राय की शादी के समय अमिताभ बच्चन का ग्रह-नक्षत्रों को खुश करने के लिए मंदिरों का दौरा, अंबानी बंधुओं में दरार पाटने के लिए मोरारी बापू को मिली अहमियत. चुनाव जीतने के लिए बाबाओं के चक्कर लगाते नेता.
दरअसल समृद्धि अंधविश्वास भी लेकर आती है. वजह अपना रुतबा, अपनी दौलत कायम रखने का लालच. जो जितना समृद्ध, वो उतना ही अंधविश्वासी. और फिर समृद्धि के पीछे भागता मध्यमवर्ग, इस मामले में क्यों पीछे रहेगा.
इसलिए इन बाबाओं के पौं-बारह हैं. फिर क्यों न निर्मल बाबा डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को खीर खाने की सलाह देंगे. आखिर हमारी मानसिकता ही तो ऐसे तथाकथित चमत्कारियों को समृद्ध बना रही हैं.


SOURCE http://www.bbc.co.uk/blogs/hindi/2012/04/post-235.html

BISHAP REZINALD

बिशप रेजिनाल्ड हेबर ने भारत के अपने सफ़र का ज़िक्र करते हुए लिखा था— The country is burdened with a crowd of lazy, profligate, self-called suwarrs, who...obtain for the most part a precarious livelihood by spunging [sic] on the industrious tradesmen and farmers, on whom they levy a sort of “black-mail.”

Sunny leone in Ragini SMS 2

पिछले साल रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आई अमरीका की मशहूर पोर्न स्टार सनी लियोन ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है.
बिग बॉस से सुर्खियों बटोरने के बाद सनी लियोन को भट्ट कैंप की फिल्म जिस्म 2 के लिए साइन किया गया था. अब उन्हें बालाजी की नई फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के लिए भी बतौर अभिनेत्री लिया गया है.
रियलिटी शो बिग बॉस में महेश भट्ट ने खुद जाकर हीरोइन के रोल के लिए सनी को चुना था.
उनकी पहली हिंदी फिल्म जिस्म 2 की तैयारियों जोरों से चल रही हैं. इसका निर्देशन पूजा भट्ट कर रही हैं. जिस्म 2, साल 2003 में आई भट्ट कैंप की बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम अभिनीत जिस्म का सीक्वल है. जिस्म 2 में डीनो मोरिया, रणदीप हुडा और अरुणोदय सिंह भी हैं.
कुछ समय पहले बीबीसी से हुई बातचीत में सनी ने कहा था कि अगर उन्हें साल के 365 दिन बॉलीवुड व्यस्त रखेगा तो वे हिंदी फिल्मों के अलावा और कुछ नहीं करेंगी.

निर्मल बाबा पर बोले रामदेव, धोखा देने वालों का बहिष्‍कार हो

गुड़गांव. काले धन और भ्रष्‍टचार के मसले पर अन्‍ना हजारे और रामदेव ने आज एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। यहां साझा प्रेस कांफ्रेंस में अन्‍ना और रामदेव ने मजबूत लोकपाल कानून लाने के लिए देशव्‍यापी मुहिम चलाने की योजना का ऐलान किया।

अन्‍ना हजारे लोकपाल के लिए एक मई से शिरडी से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। यह अभियान मई भर समूचे महाराष्‍ट्र में चलेगा। इस दौरान रामदेव मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में अभियान की अगुवाई करेंगे। 3 जून को दिल्‍ली में अन्‍ना के साथ रामदेव एक दिन का सांकेतिक अनशन करेंगे।

काले धन और भ्रष्‍टचार पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान करते हुए अन्‍ना और रामदेव ने इस साल अगस्‍त में एक बार फिर आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी। रामदेव ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार को सत्‍ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। उन्‍होंने कहा, ‘घोटालों से घिरी सरकार सत्ता में है, ऐसा केवल भारत में ही हो सकता है।’

निर्मलजीत सिंह नरूला उर्फ निर्मल बाबा के बारे में पूछे गए सवाल पर रामदेव ने कहा, ‘कोई बाबा हो या बाबू, गलत काम करने या धोखा देने वालों का बहिष्‍कार होना चाहिए। अधर्मियों का विरोध होना चाहिए। पाप पाप होता है।’ रामदेव से जब प्रेस कांफ्रेंस में टीम अन्‍ना के सदस्‍यों की गैर मौजूदगी पर सवाल किए गए तो योग गुरु ने टीम अन्‍ना से मतभेद की बात से इनकार किया। उन्‍होंने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल अभी कुछ मंत्रियों के घोटालों की फाइल तैयार कर रहे हैं। इसलिए वो यहां नहीं आ सके हैं।’ अन्‍ना और रामदेव ने एक दूसरे को ‘आदरणीय’ कहकर संबोधित किया।

हजारे ने कहा कि भूख हड़ताल मजबूत लोकपाल कानून के लिए दबाव बनाने और लोगों को कालेधन के खिलाफ जागरूक करने के लिए की जाएगी। देश भर में अन्‍ना और रामदेव साथ-साथ कई सभाएं करेंगे। ये दोनों 2014 तक लोगों को जगाएंगे।

ब्‍लैक में बिकते हैं निर्मल दरबार के टिकट, बैग भर कर लिए जाते हैं नोट

नई दिल्ली. निर्मल बाबा पर नया आरोप लगा है। यह आरोप समागम के लिए टिकटों की कालाबाजारी का है। आरोप समाचार टीवी चैनल 'इंडिया टीवी' ने लगाया है। चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर दावा किया है कि दिल्ली में हाल ही में हुए निर्मल बाबा के समागम के लिए टिकटों की कालाबाजारी हुई है।   समागम में जाने के लिए भक्‍तों को दो हजार रुपये देकर रजिस्‍ट्रेशन कराना पड़ता है। निर्मल बाबा बार-बार कह चुके हैं कि इसके अलावा समागम के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया जाता है। लेकिन 'इंडिया टीवी' ने स्टिंग ऑपरेशन में दिखाया है कि निर्मल दरबार के लिए टिकट पांच हजार रुपये में बिका।

खास बात यह है कि निर्मल बाबा के समागम के लिए अगले 6 महीने तक की टिकटें बुक बताई जाती हैं। निर्मल बाबा के आधिकारिक वेबसाइट पर यह सूचना दी जाती है कि समागम के लिए रजिस्‍ट्रेशन बंद हो गया है। टीवी चैनल की मानें तो यह सूचना छलावा है और समागम स्थल पर ही पांच हजार रुपए में तत्‍काल टिकट उपलब्‍ध हो जाता है।

स्टिंग में यह भी दावा किया गया है कि समागम के दौरान भारी तादाद में भक्त निर्मल बाबा को चढ़ावा चढ़ाते हैं। जबकि बाबा कहते रहे हैं कि दरबार सिर्फ बैंक के जरिए ही भक्तों से पैसा लेता है और एक-एक रुपए पर टैक्स चुकाया जाता है। लेकिन इंडिया टीवी के स्टिंग ऑपरेशन में निर्मल बाबा के बॉडीगार्डों को नोटों से भरे बैग के

abhishek manu singhvi new sex cd - watch online

Advanced mushroom farms Videos